झाँसी | |
— नगर — | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
जनसंख्या • घनत्व | 17 लाख (2001 तक ) • 348 /कि.मी.२ (901 /वर्ग मी.) |
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) | 5,024 कि.मी²• 285 मीटर (935 फी॰) |
इतिहास
९ वी शताब्दी मै, झॉसी का राज्य खजुराहो के राजपूत चन्देल वंश के राजाओं के अन्तर्गत आया। कृत्रिम जलाशय एवं पहाडी क्षेत्र के वास्तुशिल्पिय खन्डहर शायद इसी काल के है। चन्देल वंश के बाद उनके सेवक खन्गार ने इस क्षेत्र का कार्यभार सम्भाला। समीप स्थित "करार" का किला इसी वशं के राजाओं ने बनवाया था।
१४ वी शताब्दि के निकट बुन्देला विन्ध्याचल छेत्र से नीचे मैदानी छेत्र मे आना प्रारम्भ किया और धीरे - धीरे सारे मैदानी छेत्र मै फ़ैल गये जिसे आज बुन्देलखन्ड के नाम से जाना जाता है। झॉसी किले का निर्माण ओर्छा के राजा बीर सिह देव द्वारा करवाया गया था। किव्दन्ति है कि ओर्छा के राजा बीर सिह देव नेदूर् से पहाड़ी पर छाया देखी जिसे बुन्देली भाषा मे "झॉई सी" बोला गया, इसी शब्द् के अप्भ्रन्श् से शहर का नाम पडा।
१७ वी शताब्दि मै मुगल् कालीन् साम्राज्य के राजाऔ के बुन्देला छेत्र् मे लगातार् आक्र्मण् के कारण् बुन्देला राजा छ्त्रसाल् ने सन् १७३२ मे [[मराठा] साम्राज्य से मदद् मान्गी। मराठा मदद् के लिये आगे आये। सन् १७३४ मे राजा छ्त्रसाल् की म्रत्यु के बाद बुन्देला छेत्र् का एक तिहायी हिस्सा मराठो कोदे दिया गया। मराठो ने शहर् का विकास् किया और इस्के लिये ओरछा से लोगो को ला कर् बसाया गया।
सन् १८०६ मई मराठा शक्ति कमजोर् पड्ने के बाद ब्रितानी राज और मराठा के बीच् समझोता हुआ जिसमे मराठो ने ब्रितानी साम्राज्य का प्रभुत्व स्वीकार् कर् लिया। सन् १८१७ मे मराठो ने पूने मे बुन्देल्खन्ड् छेत्र् के सारे अधिकार् ब्रितानी ईस्ट् ईडिया कम्पनी को दे दिये। सन् १८५७ मे झॉसी के राजा गन्गाधर् राव् की म्रत्यु हो गयी। तत्कालीन् गवेर्नल जनरल् ने झॉसी को पूरी तरह् से अपने अधिकार मे ले लिया। राजा गन्गाधर राव कि विधवा रानी लक्ष्मीबाई ने इसका विरोध किया और कहा कि राजा गन्गाधर राव् के दत्तक पुत्र को राज्य का उत्राधिकारी माना जाये, परन्तु ब्रितानी राज् ने मानने से इन्कार कर दिया। ईन्ही परिस्थितियों के चलते झॉसी मे सन् १८५७ का संग्राम हुआ। जो कि भारतीय स्वतन्त्र्ता संग्राम के लिये नीव् का पत्थर साबित् हुआ। जून् १८५७ मे १२वी पैदल् सेना के सैनिको ने झॉसी के किले पर कब्ज़ा कर लिया और किले मे मौजूद ब्रितानी अफ़सरो को मार दिया गया। ब्रितानी राज् से लडायी के दोरान् रानी लक्ष्मीबाईने स्वयम् सेना का सन्चालान् किया। नवम्बर १८५८ मे झॉसी को फ़िर से ब्रितानी राज् मे मिला लिया गया और झॉसी के अधिकार ग्वालियर के राजा को दे दिये गये। सन् १८८६ मे झॉसी को यूनाइटिड प्रोविन्स मे जोडा गया जोस्वतन्त्र्ता प्राप्ति के बाद १९५६मै उत्तर प्रदेश बना।
झांसी किला
झांसी का किला उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के सबसे बेहतरीन किलों में एक है। ओरछा के राजा बीर सिंह देव ने यह किला 1613 ई. में बनवाया था। किला बंगरा नामक पहाड़ी पर बना है। किले में प्रवेश के लिए दस दरवाजे हैं। इन दरवाजों को खन्देरो, दतिया, उन्नाव, झरना, लक्ष्मी, सागर, ओरछा, सैनवर और चांद दरवाजों के नाम से जाना जाता है। किले में रानी झांसी गार्डन, शिव मंदिर और गुलाम गौस खान, मोती बाई व खुदा बक्श की मजार देखी जा सकती है। यह किला प्राचीन वैभव और पराक्रम का जीता जागता दस्तावेज है।
झांसी संग्रहालय
झांसी किले में स्थित यह संग्रहालय इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों का मनपसंद स्थान है। यह संग्रहालय केवल झांसी की ऐतिहासिक धरोहर को ही नहीं अपितु सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड की झलक प्रस्तुत करता है। यहां चन्देल शासकों के जीवन से संबंधित अनेक जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। चन्देल काल के अनेक हथियारों, मूर्तियों, वस्त्रों और तस्वीरों को यहां देखा जा सकता है।
महालक्ष्मी मंदिर
झाँसी के राजपरिवार के सदस्य पहले श्री गणेश मंदिर जाते थे जहा पर रानी मणिकर्णिका और श्रीमंत गंगाधर राव नेवालकर की शादी हुई फिर इस महालक्ष्मी मंदिर जाते थे। 18 वीं शताब्दी में बना यह भव्य मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। यह मंदिर लक्ष्मी दरवाजे के निकट स्थित है।यह देवी आज भी झाँसी के लोगो की कुलदेवी है क्योंकि आदी अनादि काल से यह प्रथा रही है कि जो राज परिवार के कुलदेवी और कुलदैवत होते है वही उस नगरवासियों के कुलदैवत होते है तो झाँसी वालो के मुख्य अराध्य देव गणेशजी और आराध्य देवी महालक्ष्मी देवी है। झाँसी के राजपरिवार के ये कुल देवता है।
गंगाधर राव की छतरी
लक्ष्मी ताल में महाराजा गंगाधर राव की समाधि स्थित है। 1853 में उनकी मृत्यु के बाद महारानी लक्ष्मीबाई ने यहां उनकी याद में यह स्मारक बनवाया।
No comments:
Post a Comment